नोनिया समाज ने किया अभिनंदन समारोह आयोजित

फोटो : जीत का जश्न मनाते निर्वाचित अध्यक्ष व समर्थक

छपरा (सारण) : रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर एकमा प्रखंड के परसा उत्तरी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर गणेश महतो के दुबारा निर्वाचित होने पर अभिनंदन किया गया।

एकमा बाजार नगर पंचायत में न्यू कॉलोनी हंसराजपुर के महतो निवास परिसर में शिक्षक विश्वजीत महतो की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अपने सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में पैक्स अध्यक्ष गणेश महतो ने रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेरी जीत सभी पंचायत वासियों की जीत है।
इसके लिए मैं हमेशा पंचायत वासियों के सुख-दु:ख मे शामिल रहूंगा।
इस अवसर पर रवि कुमार महतो, आगम महतो, ठाकुर महतो, भिखारी महतो, जितेंद्र महतो, राकेश महतो, दीपक महतो, नरेंद्र महतो, अनिल महतो सहित नोनिया समुदाय के काफी लोग मौजूद रहे।