70 वीं गणतंत्र दिवस की रही धूम, G.D.पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के औदालपट्टी में स्थित G.D.पब्लिक स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया.जिसमें छात्र व छात्राएं एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की प्रशंसा बटोरी.इस कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व स्कूल में झण्डोत्तोलन किया गया और राष्ट्रीय तिरंगा को सलामी दी गयीं। आगत अतिथिगणों का स्वागत प्राचार्या सरिता रानी ने किया तो कार्यक्रम के समापन पर निदेशक मिथिलेश कुमार सिंह बबलू ने धन्यवाद ज्ञापित किया.