खैरा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने के लिए सांसद को दिया ज्ञापन

छपरा (सारण) : नगरा प्रखंड के खैरा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग से संबंधित जनता दल यूनाइटेड मीडिया सेल के मढौरा विधान सभा प्रभारी सोनू आलम ने क्षेत्रीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि खैरा बाजार में आसपास के ग्रामीणों एवं व्यवसायियों के लिए एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की आवश्यकता है। सोनू ने कहा कि यहां पर मात्र एक ग्रामीण बैंक है जिसके ऊपर कार्य का बहुत बड़ा दबाव है। आम नागरिकों एवं व्यवसायियों के रुपए की लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए यह ज्ञापन सांसद को दिया गया है।




Recent Comments