दैनिक खोज खबर /भेल्दी(सारण)। ट्रैक्टर के बाजार में स्वराज कंपनी ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने 855 प्रोटेक मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी के स्टेट हेड सुमन भार, एरिया मैनेजर रविन्द्र कुमार, सर्विस हेड बिनोद राय, टेरीटरी मैनेजर पुनित सिन्हा ने छपरा स्थित शुभम सात्विक में एक कार्यक्रम के दौरान इस ट्रैक्टर का लोकार्पण किया। प्रोपराइटर तारकेश्वर सिंह, स्वराज कंपनी के स्टेट हेड सुमन भार, एरिया मैनेजर रविन्द्र कुमार, सर्विस हेड बिनोद राय और टेरीटरी मैनेजर पुनित सिन्हा ने कहा कि हमेशा से कंपनी की पॉलिसी रही है कि स्वराज ट्रैक्टर किसान खुद डिजाइन करते हैं यानि कि जब किसान की जैसी डिमांड आती है कंपनी उसी तरह का ट्रैक्टर तैयार कर बाजार में लाती है। 855 प्रोटेक मॉडल नई खूबियों और तकनीक से लैस है। यह बेजोड़ शक्ति और नई स्टाइल वाली है। बाद में किसान व ग्राहक मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। लक्की ड्रॉ कूपन के तहत किसानों को एयर कंडीशनर, कूलर व अन्य उपहार दिए गए। इस मौके पर शुभम सिंह, प्रदीप सिंह, रोहित आनंद, अभिषेक आलोक, सीसीएम मुरारी जी व अन्य मौजूद थे।