जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया रक्तदान
फ़िरोज़ खान
बारां 05 जून। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के 43वें जन्मदिन के अवसर पर जिले भर से आए सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
बनवारी मीणा माथना ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के 43वे जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को सौभाग्यश्री मैरिज गार्डन, कोटा रोड़, बारां पर श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस जन्मदिवस कार्यक्रम में सम्पूर्ण बारां जिले से सैकडों कांग्रेसजनों ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।
जन्मदिन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्र्रमोद भाया तथा श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बर्थडे केक काटते हुए मेघवाल को उनके 43वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के उनके निर्णय के कारण जिले भर से आए कांग्रेसजनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया गया जिसके लिए वह सभी बधाई के पात्र है तथा इस कार्यक्रम में एकत्र रक्त गंभीर मरीज जिनको रक्त की आवश्यकता होगी उनके लिए काम आ सकेगा।
जिलाध्यक्ष मेघवाल का फूलों के हार से स्वागत करते हुए पीसीसी सदस्य कैलाश शर्मा, नगर परिषद सभापति प्रेम सांखला, पूर्व सभापति राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बंसल, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, जिला महासचिव कैलाश जैन, जाकिर मंसूरी, सचिव हेमन्त शर्मा, राजेन्द्र मीणा मूण्डला, उप सभापति कमल राठौर, उप प्रधान रामहेत मीणा, सेवादल के अशरफ देशवाली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली, हाजी जमील, रेवती गेरा, गिर्राज नागर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, धन कुमार मीणा, वहीद भाई बडौरा, भंवरलाल पोरवाल, दुष्यंत शर्मा, मोनू शर्मा, संध्या जाडेजा, पार्षद योगेन्द्र मेहता, त्रिलोक नागर, लोकेश मीणा, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, नियाज मोहम्मद, अखलाक अंसारी, विष्णु शाक्यवाल, शिवशंकर यादव, कल्लू मीणा, श्याम कुमार चैहान, अरविन्द गालव, अशोक मीणा, हरिराम ऐरवाल, विरेन्द्र शांत सहित सैकडों कांग्रेसजनों ने जन्मदिन की बधाई दी।
जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया रक्तदान




Recent Comments