
पानापुर (सारण) प्रखंड के भोरहा पंचायत में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओ एवं फैसिलेटर को परिवार नियोजन के बारे में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जननी एवं मोबियस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आकार परियोजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिसीएम परवेज रजा एवं जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने किया. जननी के क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर की आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के लाभों और इससे संबंधित स्थायी एवं अस्थायी उपायों की जानकारी को सरल और सुगम भाषा में आम जनता तक पहुंचाने के लिए किया गया. उन्होंने बताया कि लोगों को छोटे परिवार के फायदे के विषय में जागरूक किया गया वही दो बच्चों के जन्म के बीच अंतराल रखने की आवश्यकता और इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी साझा की गयी.बाद में मोबाइल वैन टेलीविजन वीडियो के माध्यम से घर घर जाकर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया एवं स्थायी एवं अस्थायी साधन का वितरण किया गया.इस मौके पर एएनएम सुमन प्रिया, सीएचओ सरोज कुमार , गीता देवी ,सब्या प्रवीण सहित अन्य आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित थी.




Recent Comments