जरूरतमंद के बीच भाजपा नेता ने वितरण किया कंबल

◆जमुई । 【संजीव कुमार सिंह】:
विगत 15 दिनों से पूरे जिले में हाड़ कपा देने वाली सर्दी से जिले के लोग परेशान है। ठंड को देख जमुई जिले के कुछ गांवो में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिकास प्रसाद सिंह पहुंचकर महादलित परिवारों के बीच दर्जनों कम्बल का बितरण किया। जमुई प्रखंड अंतर्गत बरुअट्टा पंचायत के खैरी रामपुर, अभयपुर महादलित मुहल्ले में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल वितरण किया । लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस कड़कड़ाती सर्दी में संयमित से रहे।जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले और सामूहिक रूप के आग जलाकर अलाव की व्यवस्था रखे । उक्त गांवो में सैंकड़ों ग्रामीण के अलावे भाजपा जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रामानन्द गौस्वामी, सागर महतो, युवा मोर्चा शुभम मंडल, लालजीत सिंह, सौरभ कुमार, नागों राम,कुंदन राम,चंदेश्वर मांझी,शम्भू सिंह सहित अन्य शामिल हुए ।