पानापुर (सारण ) बुधवार की रात स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में छापेमारी कर लगभग सात माह से फरार चल रहे शराब धंधेबाज सहित आधे दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब धंधेबाज रसौली गांव निवासी तिलक मांझी का पुत्र मिथिलेश मांझी बताया जाता है. वही न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस ने रामपुररूद्र गांव निवासी श्यामबाबू महतो एवं सतजोड़ा गांव निवासी रामनाथ पंडित, रंजय पंडित, संजय पंडित एवं अजय पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.




Recent Comments