एनएच में बना जानलेवा गड्ढा, बेसुध शासन कर रहा बड़ी हादसा का इंतजार !
ロ तस्वीर में साफ-साफ दिख रहा हैं गहरा गड्ढा, बिखरे लोहे की सरिया…..
मांझी (सारण)। गाजीपुर से हाजीपुर राष्ट्रीय उच्च पथ के बीच मांझी स्थित जयप्रभा सेतु के ऊपर की सड़क विभागीय उदासीनता बयां कर रही है। असंख्य जगह टूट कर बिखरे रोड़े व उभरे लोहे के छड़ यात्रियों की परेशानी का सबब बने बैठे हैं। सेतु की सड़क पर प्रतिदिन कोई न कोई बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होता है। सैकड़ों भारी वाहनों के परिचालन से सेतु की स्थिति खराब होती जा रही है। सड़क के उत्तरी मुहाने का स्लीपर धँस गया है तथा वहां खतरनाक गड्ढा बन गया है। जर्जर सड़क पर भारी वाहनों के गुजरने पर सेतु का ऊपरी भाग हिलता है जिससे यात्री भीषण दुर्घटना की आशंका से भयभीत हो उठते हैं। कई लोगों ने बताया की सेतु की मरम्मत में बरती जा रही विभगीय उदासीनता के खिलाफ शीघ्र ही आंदोलन किया जायेगा।