
तरैया,(सारण)। प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना, तरैया अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिका माला कुमारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। चंचलिया, माधोपुर, सरेया रत्नाकर एवं पचभिण्डा पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाएं समारोह में शामिल हुईं। वक्ताओं ने कहा कि माला कुमारी ने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विभागीय निर्देशों के अनुरूप सेविकाओं से कार्य कराते हुए हमेशा सहयोगात्मक भूमिका निभाई। सेविकाओं ने कहा कि उनका कार्यकाल प्रेरणादायी रहा और उनका सहयोग हमेशा याद किया जाएगा। समारोह के अंत में सभी ने उनके सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए नए पदस्थापन स्थल पर बेहतर कार्य की शुभकामनाएं दीं।




Recent Comments