
छपरा।रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 नवंबर तक चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जीआरपी आरपीएफ छपरा कचहरी के अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छपरा कचहरी के यात्री अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर करते हुए बच्चों की संरक्षण व देखभाल करने का संकल्प लिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने ने बताया कि बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय आपातकालीन 24 घंटे चलने वाली निशुल्क फोन वआउटरीच सेवा है। उन बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एंव संरक्षण की जरूरत है। कोई भी वयस्क व बच्चे 1098 टोल फ्री नंबर पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस थाना द्वारा बच्चों को गुड टच वबेड टच की भी जानकारी दी गई।राजकीय रेल पुलिस के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है. चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती वीक मनाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चाइल्ड लाइन से दोस्ती करके बच्चों की मदद करें.उन्होंने कहा कि अगर आप किसी बच्चे को मुसीबत में देखते हैं तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर अवश्य दे. उन बच्चों को तत्काल मदद किया जाएगा 1098 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखकर आरोपी के ऊपर कारवाई किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित रहे रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल थाना के अधिकारीगण उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडे रेलवे सुरक्षा बल छपरा कचहरी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार राजकीय रेल पुलिस छपरा कचहरी स्टेशन मास्टर रामाश्रय कुमार कांस्टेबल संजय यादव कांस्टेबल बिंदेश्वर साबुन कांस्टेबल राजीव राय हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह सभी रेलवे सुरक्षा बल छपरा कचहरी कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार पांडे राजकीय रेल पुलिस छपरा कचहरी एम रेलवे चाईल्ड लाइन से अमित कुमार विकाश यादव शकुंतला देवी उपस्थित हुए




Recent Comments