पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के घर पहुँचे सांसद सिग्रीवाल
#दलित बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन

छपरा: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कार्यकर्ताओं के घर पहुँच कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके साथ बैठ कर भोजन किया।आमजनों में लोकप्रीय रहें सांसद सिग्रीवाल एक लम्बे अर्से से भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप में कार्य करते हुए केंद्र में सरकार के कई समितियों के सदस्य हैं ।इसके पूर्व वे राज्य सरकार में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश कई क्षेत्रों में चहुमुखी विकास कर रहा है ऐसे में सभी कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं को आम जनों को निचले स्तर पर बतायें तथा उसका लाभ लोगों को दिलायें।उन्होंने कहा है कि बीजेपी समाज के सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करती रही है। सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र के मशरक मंडल दक्षिणी के हनुमान गंज के दलित बस्ती मे लालू राम एव वार्ड सदस्य रागनी देवी के घर सभी पार्टी कार्यकताओ के साथ भोजन किया ।मशरक मंडल दक्षिणी के हनुमान गंज गाँव मे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के बनियापुर के बिस्तारक बैधनाथ राय, मशरक मंडल दक्षिणी के प्रभारी कुमार रजनीश, झुन्ना पाण्डेय , महामंत्री धिरज सिंह, महामंत्री संतोष पाण्डेय, कृष्णा तिवारी ,शत्रोहन सिंह ,ब्यास जी, बिरबल प्रसाद, रंजित कुमार, युवा अध्यक्ष संतोष तिवारी, किसान मोर्चा के मुसाफिर सिंह, ब्रजेश सिंह ,महेश्वर सिंह ,रंजित राम, हनुमान गंज के दलित बस्ती मे लालू राम एव वाड सदस्य रागनी देवी के घर पर भोजन हुआ ।कार्यक्रम का समापन बिरबल प्रसाद ने किया।




Recent Comments