
डोरीगंज/छपरा।संतशिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिरांद स्थित रसिक शिरोमणि मंदिर (अयोध्या मठिया) के पुजारी बबुआ जी महाराज को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
अभियान का उद्देश्य
भाजपा द्वारा यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अरविंद सिंह, श्याम बहादुर सिंह, जयप्रकाश सिंह, उज्ज्वल कुमार और राशेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Recent Comments