अमनौर में कोचिंग जा रही इंटर की छात्रा के स्वेटर व जूती सड़क किनारे बिखरे मिलने के बाद अनहोनी की आशंका से सहमा सारण
छपरा:जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क किनारे साइकिल , जूती व स्वेटर लावारिस हालत में मिलने से हत्या की आशंका से पूरा क्षेत्र सहम गया हैं.

मंगलवार को अमनौर-बगही रोड में चंवर से सड़क किनारे घटना स्थल से साईकिल, कपड़े, जूते व किताब के साथ ही खून के भी निशान मिलने से सनसनी फैल गयीं.

सुचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच मामलें की गंभीरता को देखते हुए स्वान दस्ता को बुलाया.लेकिन खबर प्रेषण तक छात्रा की बरामदगी की दिशा में कोई सफलता नहीं मिल पायी हैं.घटना स्थल पर पुलिस बल के अधिकारी पहुंच जांच में जुटे हैं.जबकि ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं.छात्रा के परिजन कुंवारी गांव के बताए जा रहे हैं.जो साइकिल, स्वेटर और जूती देख छात्रा की पहचान व हुलिया पुलिस को बताया हैं.मिल रही जानकारी के अनुसार छात्रा अमनौर के ही कॉलेज में इंटर कक्षा में पढ़ने वाली बतायी जा रही हैं.जो सुबह में घर से कोचिंग के लिए अमनौर जा रही थी.