
मढ़ौरा। प्रखंड के भावलपुर की मेधावी छात्रा आरोही सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सासाराम स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी एंड मेडिकल कॉलेज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर (बिहार-झारखंड) बास्केटबॉल टूर्नामेंट में आरोही ने शानदार प्रदर्शन किया।

पटना के प्रतिष्ठित लॉयला स्कूल की ओर से खेलते हुए आरोही ने फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया और टीम को पूरे क्लस्टर में रनर-अप का स्थान दिलाया। उनकी इस सफलता से उनके पैतृक गांव भावलपुर और परिवार में जश्न का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन और परिजनों का मानना है कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का परिणाम है.इस प्रेरणादायक सफलता पर स्थानीय प्रबुद्धजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने आरोही को बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का मान बढ़ाएंगी।





Recent Comments