
छपरा।जिला परिसदन छपरा में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सारण जिला नई कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए अनुमोदन पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अनुमोदन और जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “विकल” की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रंधीर सिंह, विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक छोटे लाल राय और प्रदेश सचिव बालमुकुंद चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव और अन्य अतिथियों ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। घोषित की गई नई जिला कमेटी में कुल 23 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 57 सचिव के अलावा ब्रजेश कुमार को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी और विजय पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
इस अवसर पर वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही, आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी मनोनीत सदस्यों के उज्जवल भविष्य और राजनीतिक सफलता की कामना की गई।




Recent Comments