एनआईओएस के तत्वावधान में कालाजार के नियंत्रण को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मांझी(सारण)। एनआईओएस के तत्वावधान में स्थानीय पीएचसी पर कालाजार बीमारी के नियंत्रण को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सकों को संबोधित करते हुए केयर इंडिया के डीपीओ आदित्य कुमार, वीबीडी सुधीर कुमार, बीसी अश्विनी कुमार सिंह ने कालाजार की बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। वहीं बताया कि यह ज्यादा गंदगी, कचरा व घरों में नमी वाले स्थानों से फैलती है। यह बीमारी बालू मक्खी के काटने से होती है। इस पर नियंत्रण के लिए लोगों को घरों व उसके आस-पास साफ-सफाई के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने कालाजार के मरीजों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये जाने की अपील की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. कौशल गुप्ता, डॉ. असगर अली आदि मौजूद थे।