पानापुर (सारण ) मंगलवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के सतजोड़ा बाजार स्थित एक मिठाई दुकान का ताला तोड़ दो गैस सिलिंडर, एक बड़ा गैस चूल्हा, मिक्सर मशीन, मोबाइल चार्जर सहित दुकान के बर्तनों की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार चकिया गांव निवासी वीरबहादुर कुमार रावत को इस चोरी का पता तब लगा जब वह सुबह में अपनी दुकान खोलने पहुंचा. दुकान के गायब सामान देख उसके होश उड़ गये. चोरों ने बगल स्थित मनोज कुमार सिंह के खाद दुकान, अजय चौरसिया के जेनरल स्टोर एवं मनोज कुशवाहा के इलेक्ट्रोनिक्स दुकान के भी ताले तोड़ने का प्रयास किए लेकिन वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये.बाजार के दुकानदारों ने बताया कि चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. इस मामले में पीड़ित दुकानदार के आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है.




Recent Comments