
दैनिक खोज खबर/जलालपुर(सारण)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री राम जानकी संगीत प्रशिक्षण केन्द्र, वेद कुंज आश्रम तथा पंडित महेन्द्र मिश्र पूर्वी घराना मिश्रवलिया के तत्वावधान में बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत गुरु श्री आदित्यनाथ झा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और संगीत साधना को स्मरण किया गया।
समारोह में उपस्थित सभी शिष्यों ने अपने गुरु के श्रीचरणों में संगीतमय प्रस्तुति अर्पित कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया। लोकगीत, भजन एवं शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय हो उठा।
कार्यक्रम में लोक गायक चंदन सिंह मिंटू सहित पप्पू, हिमांशु सिंह, विकास मिश्रा, अतुल सिंह अनमोल, लखन लाल लहरी, प्रिंस, संदीप, उत्कर्ष, बालाजी, रामकुमार सिंह, गोलू, कुमारी राजश्री, मिताली श्री, करिश्मा, शिखा, जूली, सलोनी, नंदनी, गोल्डी, ऋषा रानी, श्रेया एवं लाडली सहित अनेक शिष्यों ने अपनी-अपनी संगीतमय प्रस्तुति देकर गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा भी प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और समर्पण व्यक्त करने का अवसर है। समारोह का समापन गुरु वंदना एवं सभी शिष्यों के मंगलमय भविष्य की कामना के साथ हुआ।




Recent Comments