
◆ 55 लाभुकों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए जमा किए आवेदन
तरैया,(सारण)। प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत भवन पर रविवार को नए राशन कार्ड बनवाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 55 पात्र लाभुकों ने अपना आवेदन-पत्र आवश्यक कागजात के साथ जमा किया। स्थानीय मुखिया सह जदयू नेता सुशील सिंह ने कहा की शिविर के माध्यम से वैसे लाभुकों को चिन्हित किया जा रहा है जो सचमुच खाद्य सुरक्षा योजना के हकदार है। उनकी पहल है कि कोई भी पात्र परिवारों इस योजना में इस लाभ से वंचित न हो जिसके लिए उन्होंने शिविर में सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए लाभुकों से आवश्यक कागजात जमा करा लें, ताकि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी से लाभुकों को सामना करना ना पड़े। उन्होंने बताया कि पंचायत के पात्र परिवारों को आसानी से नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवन में शिविर लगाया गया हैं। शिविर के दौरान कुल 55 लोगों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा किए है। हर पात्र परिवार तक इस योजना का लाभ पहुंचाने का वे भरपूर प्रयास करेंगे। साथ ही पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनवाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। शिविर के दौरान उपमुखिया प्रतिनिधि पंकज चौबे, सरपंच उमर मियां, बबलू सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




Recent Comments