भारत माता की जय के जयघोष के बीच एकमा से रवाना हुई पाटलिपुत्र सुपरफास्ट, सांसद सिग्रीवाल ने दिखाई हरी झंडी
दैनिक खोज खबर, एकमा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आनेवाले छपरा सिवान रेलखण्ड के एकमा स्टेशन पर शुक्रवार से लखनऊ से चलकर पाटलिपुत्र जानेवाली 12529/12530 सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया।

एकमा स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म पर यह सुपरफास्ट ट्रेन आकर रुकी जिसे महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके पूर्व दाउदपुर रेलवे स्टेशन पर भी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गोरखपुर से चलकर हटिया जानेवाली 15028/27 मौर्या एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान कई रेल अधिकारी उपस्थित थे।