Big Breaking : जय प्रकाश विश्वविद्यालय में परीक्षा तिथि घोषित
विनीत कुमार, छपरा
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। जेपीयू में आज देर शाम तक चली बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सत्र 2013-16 अंतिम वर्ष की परीक्षा 5 मई से शुरू होगी। इसके लिए फॉर्म व रजिस्ट्रेशन का कार्य 20 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।

वही सत्र 2014-17 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा 15 मई से होगी एवं इसके फॉर्म भी 20 से 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे।
निश्चित रूप से यह खबर जेपीयू के बच्चों को बड़ी राहत देगी।