मौसमी बीमारियों के मद्देनजर सडे,गले फल,सब्जियां रखने व बैचने पर पाबंदी
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 21 अप्रेल। गर्मी के मौसम में बीमारियों के बढने की संभावना को देखते हुए उनकी रोकथाम के लिए सडे-गले व कटएमएचओ डा. जे.सी. जीनगर ने बताया कि सडे, गले फल व सब्जियों को नष्ट करवाने हेतु जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक श्याम लाल बी. गारू को शामिल कर टीम गठित की गयी है। मौसमी बीमे फल/सब्जियों के रखने व बैचने पर पाबंदी लगा दी गई है।
सीएमएचओ डा. जे.सी. जीनगर ने बताया कि सडे, गले फल व सब्जियों को नष्ट करवाने हेतु जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक श्याम लाल बी. गारू को शामिल कर टीम गठित की गयी है। मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु इस टीम द्वारा शुक्रवार को माणिक्य नगर, कृषि उपज मण्डी, सूचना केन्द्र आदि स्थानों पर कार्यवाही कर  7 क्विंटल गले व कटे हुए फल/सब्जिया जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गयी साथ ही इस तरह के कटे हुये, गले व सडे हुये फल/सब्जियां न रखने व बैचने हेतु विक्रेताओं को पाबंद किया गया।
             शुक्रवार को टीम द्वारा 80 किलो आम, 2 क्विंटल संतरे,  2 क्विंटल पपीता,  80 किलो तरबूज,  60 किलो अनार,  20 किलो केले,  50 किलो नारियम नष्ट करवाये गये।