पतरघट से  दैनिक खोज खबर के लिये ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:- 
पतरघट- पतरघट बाजार के एटीएम के समीप पतरघट-अतलखा मुख्य पथ पर बारिश होने पर जलजमाव हो जाता है ।जिससे आने जाने वाले  ढेरों वाहनों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं सड़क पर बरसात के पानी जमा होने पर घुटनों से ऊपर तक आ जाता है जिससे सड़क पर बने गडढे जान लेवा बन गया है ।इससे प्रत्येक दिन कोई ना कोई वाहन फस जाता है. इस समस्या को दुर करने की दिशा में ना ही पदाधिकारी ना ही जनप्रतिनिधीयो की ओर से सार्थक प्रयास किया जा रहा है । इस सड़क से गुजरने वाले वाहनो की दुर्घटना ग्रसत होने की खतरा बना रहता है । पथ निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते मुख्य पथ पर बने गड्ढे में पानी जमा होने से एक दिन बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं क्योंकि पतरघट बाजार होने के कारण स्कूल भैन, पैसजर गाड़ीयो के अलावे भाड़ी वाहनों का आना जाना रहता हैं ।
   स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम इन गड्ढो में पानी भर जाता है पानी भर जाने से सड़क में बने गड्ढो का पता नहीं चल पाता है जिस कारण कई बाइक सवार गिर जाते हैं पिछले बारिश में एक व्यक्ति का बारह हजार का मोबाइल पानी में गिर गया काफी खोजने पर भी नहीं मिला यही नहीं कितनी बार तो पैसजरो से भरी टेम्पू गिरते गिरते बची है ।स्थानीय लोगों ने जर्जर बने इस सड़क को जल्द ठीक करने की माँग की हैं ।