नहाय खाय के साथ चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

कल खरना के मौके पर छठव्रती भगवान भास्कर को गुड़ से बना खीर का भोग लगाएंगे. भगवान को भोग लगाने और प्रसाद ग्रहण के बाद उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा.
सूर्योपासना का महान पर्व चैती छठ आज नहाय खाय के साथ शुरू हो गया. 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में श्रद्धालु भगवान भास्कर की विशेष पूजा अर्चना करेंगे. नहाय खाय को लेकर पटना सिटी के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है.
श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना में जुटे हैं. छठव्रती नहाय खाय के मौके पर भगवान भास्कर को कद्दू और चने की दाल के साथ अरवा चावल से बने प्रसाद का भोग लगाएंगे.
भगवान भास्कर को भोग लगाने के बाद छठव्रती प्रसाद को ग्रहण करेंगे. कल खरना के मौके पर छठव्रती भगवान भास्कर को गुड़ से बना खीर का भोग लगाएंगे. भगवान को भोग लगाने और प्रसाद ग्रहण के बाद उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा.




Recent Comments