
जिला पार्षद सदस्या ने कनिय विधुत अभियंता के साथ गाली-गलौच व जान से मारने की दी धमकी
▶️ कनिय विधुत अभियंता ने अमनौर थाने में शिकायत दर्ज करायी।
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर के कनिय विधुत अभियंता पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी को लेकर गरखा के जिला परिषद् सदस्य मनोरमा कुमारी व जिला पार्षद उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के खिलाफ अमनौर थाने में शिकायत दर्ज हुआ. अपने दर्ज शिकायत में अमनौर के कनिय विधुत अभियंता अमित मौर्य ने बताया कि प्रखंड के गवन्द्री गांव के जिला परिषद् सदस्य मनोरमा कुमारी के भाई राजकिशोर सहनी द्वारा एलटी लाइन से टोका फंसा कर अवैध रूप से बिजली चोरी किया जा रहा था . जिसको लेकर भेल्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया था. जिससे नाराज हो जिला परिषद् सदस्य मनोरमा कुमारी मेरे सरकारी मोबाइल फोन नंबर – 7763814834 पर 20 अप्रैल 2017 को फोन कर पैर तोड़ देने की धमकी दी. वहीं उनके साथ जिला परिषद् उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव मुझे ढूंढते हुए अमनौर बस स्टैंड के पास पहुंच केस वापस लेने की दवाव बनाते हुए मुझसे गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिया. कनिय विधुत अभियंता अमित मौर्य ने बताया कि इस घटना के बाद बहुत भयभीत हुं तथा विभागीय कार्य करने में असहज व असुरक्षित महसूस कर रहा हूं. इधर प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है. जिला पार्षद मनोरमा कुमारी ने बताया कि अमनौर विधुत जेई अमित मौर्य द्वारा मेरे उपर लगाए गए आरोप झूठे एवं बेबुनियाद है. राजनीतिक साजिश के तहत मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.




Recent Comments