25 से 27 अप्रेल तक आयोजित होंगे निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर 
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 21 अप्रेल। आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा सुलभ करवाने के उद्देश्य से 25 अप्रेल से 27 अप्रेल तक राजकीय जिला चिकित्सालय एवं चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क फिजियोथैरेफी शिविर आयोजित किये जायेंगे।
सीएमएचओ चैम्बर में शुक्रवार को मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.सी. जीनगर ने फिजियोथेरेपी शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय जिला चिकित्सालय सहित चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दिनांक 25 से 27 अप्रेल, 2017 तक निःशुल्क फिजियोथैरेफी शिविरों का आयोजन कर शिविर में आने वाले लोगों को विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।




Recent Comments