सारण :रामचक बरदहियां अवासीय विधालय से भाग निकले 13 बच्चें, गरखा में मिले
#अनुसूचित जाति अवासीय विधालय रामचक का मामला ।
मढ़ौरा
रामचक बरदहियां अवासीय विधालय से 13 बच्चें चोरी छुपे भाग निकले । बच्चों के गायब होने की सूचना के बाद विधालय मे हड़कंप मच गया । आनन फानन में विधालय के कर्मी ने ढ़ुढ़ना शुरु किया । चारों तरफ फैले कर्मियों मे से किसी को बच्चों के गरखा पहुचने की जानकारी मिली। रामचक बरदहियां अवासीय विधालय से भाग निकले 13 बच्चें, गरखा में मिले जब कर्मी भागकर गरखा पहूचें तो बच्चें एक टेम्पू पर बैठ चुके थे । जब विधालय के कर्मी ने हल्ला कर टेम्पू को रुकवाया तो बच्चें अलग अलग भागने अौर छुपने लगे । ऐसी स्थति को देख लोगों को संदेह हुआ अौर लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी । मौके पर पहुंची गरखा थाना ने सभी बच्चें अौर विधालय के कर्मी को लेकर थाना पहुंच गई । बाद में जानकारी पर विधालय के एचएम विनोद कुमार अौर अन्य ने थाना पहुंच कर पुरा मामला बताया अौर बच्चों को वापस विधालय ले आएं ।
#सुबह पांच बजे ही भाग निकले थे बच्चें
मिली जानकारी के अनुसार डोरीगंज चिरांद के मुसहर जाति के करीब 13 बच्चे योजना बनाकर शनिवार की सुबह पांच बजे ही विधालय से भाग निकले थे । करीब धंटा भर बाद विधालय के कर्मियों को इसकी जानकारी हुई । तबतक बच्चें विधालय से काफी दूए निकल चूके थे । बताया जाता है कि मुख्य दरवाजा बंद होने पर भी बच्चों ने चहारदिवारी फांद कर विधालय से निकल गये थे । किसी तरह सभी बच्चों के गरखा में होने की जानकारी मिली थी ।
#साभार :संजीव कुमार /दैनिक भास्कर




Recent Comments