
परसा-उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परसा के सभागार में अंचल अधिकारी अखलेश्वर चौधरी के अध्यक्षता में आगमी विधासनसभा निर्वाचन कार्य हेतु मतदान केन्द्र अवस्तिथ प्रधानाध्यापक व सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित किया गया।बैठक में शौचालय चापाकल बिजली लाइट रैम्प एवं रेलिंग समेत कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सभी प्रधानाध्यापक को पाँच दिनों के अंदर साफ सफाई समेत सभी बिंदुवार मरम्मत कराकर प्रखंड विकास पादाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।तथा कोविड 19 से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का पालन करने हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो गज की दूरी पर गोलाकार चिन्ह लगाकर मतदान से एक दिन पहले समुचित प्रबंध करने का आदेश दिया गया है सीडीपीओ जीविका दीदी बीपीएम समेत अन्य कर्मी को मतदान केंद्र पर मेहंदी कम्पीटिशन प्रभात फेरी साइकिल रैली के माध्यम से मतदाता को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर अरविंद कुमार पासवान सेक्टर पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी बीएन राय प्रमोद पार्थिक बीआरपी संजीव कुमार सिंह अली हशन समेत आदि उपस्थित थे।




Recent Comments