सारण/मढ़ौरा एसएच -73 के अमनौर – मढ़ौरा रोड के नौतन में एक यात्री बस को साइड देने के दौरान एक गिट्टी लदा ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया । झोपड़ी में सो रही प्रकाश राम की एक वर्षीय पुत्री घटना में जख्मी हो गयी । जख्मी बच्ची को आनन फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया, बच्ची की हालत ठिक बतायी जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार अमनौर की तरफ से मढ़ौरा की तरफ आ रही एक 16 चक्का ट्रक नौतन के करीब एक यात्रि बस को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर किनारे स्थित झोपड़ी पर पलट गया । ट्रक में जिरा गिट्टी ओवर लोड था इस कारण साइड देने के दौरान किनारे पर उसका चक्का मिट्टी में धस गया । ट्रक का चालक ट्रक को नियंत्रित नही कर सका और ट्रक पलट गयी । घटना के दौरान झोपड़ी में प्रकाश राम की एक वर्षीय बच्ची सो रही रही थी । महज संयोग था कि ट्रक का झोपड़ी पर गिरने के बाद भी बच्ची केवल जख्मी हुई । घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया । बच्ची की स्थिति नियंत्रण में बतायी गयी है ।