नगरा।खैरा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के समीप खड़े एक 12 चक्का ट्रक से अज्ञात चोरों द्वारा दो बैटरी चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है.घटना के बाद वाहन मालिक ने खैरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.जानकारी के अनुसार खैरा गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद का 12 चक्का ट्रक खानपुर गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने खड़ा था.इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर ट्रक में लगी दो बैटरियां खोलकर फरार हो गए.सुबह जब चालक एवं वाहन मालिक ट्रक के पास पहुंचे तो बैटरियां गायब देख उनके होश उड़ गए. पीड़ित ने खैरा थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि अज्ञात चोरों ने ट्रक की दो बैटरियां चोरी कर ली हैं,वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है.मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.




Recent Comments