अमनौर । 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को लिए गांवों में पहुंच कर  कोविड-19 का टीकाकरण हेतु स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बुुुधवार को बीडीओ विभु विवेक एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.टीके सिंह ने संयुक्त रूप से टीका एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर बीडीओ विभु विवेक ने लोगों से अह्वान किया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन  जरूरी ले. टीका एक्सप्रेस वैन को रवाना करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारकेश्वर सिंह ने बताया कि  यह टीका एक्सप्रेस गांव के 45 वर्ष के ऊपर के ऐसे लोग टीका लगायेगी जो अभी तक टीका नहीं ले पाए हैं. जो बुजुर्ग व जो टीकाकरण केन्द्र पर आने में असमर्थ हैं उसे अब टीका एक्सप्रेस वैन पर मौजूद मेडिकल टीम द्वारा टीकाकरण किया जायेगा. टीकाकरण टीम कम से कम प्रतिदिन दो सौ लोगों का टीकाकरण करेगा. अभी इस भान से केवल 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को टीकाकरण किया जायेगा. वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक शिव कुमार पासवान ने बताया कि इसके अलावा प्रखण्ड के शेखपुरा पंचायत के मध्य विद्यालय शेखपुरा, मध्य विद्यालय पकड़ी डीह में शिविर लगाकर लोगों को टीकाकरण किया जायेगा . इस मौके पर मुख्य रुप से सीडीपीओ वर्तिका सुमन,स्वास्थ्य प्रबंधक शिव कुमार पासवान ,प्रधान लिपिक ललन सिंह , अमीत कुमार सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे.