परसा-नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड दो के चेतन परसा स्थित समाजिक परिवर्तन प्रेरणा स्थल पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी शहीद ए आजम भगत सिंह की 113वीं जंयती सामारोह सोमवार बड़े धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अधिवक्ता अजय कुमार भाकपा के जिला सचिव शिवशंकर प्रसाद राय पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय शिवजी दास विनोद कुमार हरेंद्र पासवान अवधेश नारायण सिंह नथुनी राम रामईश्वर ठाकुर सुभाष मांझी श्यामसुंदर राय नगनरायन राय अमोद कुमार ने शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।तथा उनके विचारो से शिक्षा ग्रहण करने समाज और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार सोनू कुमार मो.कलामुद्दीन भुनेश्वर दास शकील अहमद नीरज आनंद विश्वकर्मा कुमार गोलू कुमार अजय कुमार आदि ने भाग लिया।