कोटवा दरवाजे पर खड़ी सफारी संख्या बीआर 05पी-6030 चोरी

[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण]कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास खड़ी टाटा सफारी गाड़ी बीती रात चोरी हो गई। 
चोरी गई सफारी संख्या बीआर 05पी-6030 नगर पंचायत शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई के कोषाध्यक्ष शिव शम्भू प्रसाद की बताई गई है। उन्होंने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।