
मकेर / प्रखंड के चंदीला गांव में सुर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की 46वी पुण्यतिथि पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का आयोजन रामशंकर कुंज चंदीला गांव में पूर्व जिला एवम सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा के आवास पर किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए जिला एवम सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने अपनी गायन से आगाज किया ।मालूम हो कि न्यायाधीश साहब रफी साहब के गाना ,ए दुनिया ए महफील मेरे काम की नही ,सहित आधा दर्जन गीत गाये जो दर्शक झूमते रहे । इस कार्यक्रम में शिरकत करने वालो में समाजसेवी एवम पूर्व प्रचार्य अम्बिका राय ,संजय मिश्रा अल्पना मिश्र ,तृप्ति नरायन सिंह ,मिथलेश राय ,रामिका राय ,मोहम्द गुलजार ,धर्मेन्द्र शर्मा ,रामनुग्रह जोशी ,संतोष शर्मा ,सुमन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे । मालूम हो कि पूर्व न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा मोहम्द रफी साहब की पुण्य तिथि पर अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमे जिला के एवम आसपास के संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में कार्यक्रम होती हैं ।साथ ही इस सुर संगम की कार्यक्रम में अपनी गायन एवम तबला वादन की प्रस्तुति करते हैं ।




Recent Comments