
जप्त ट्रक से 40 डार्म अवैध देशी शराब बरामद हुआ है
मशरक (सारण)। मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा रात्रि को देर रात गश्ती के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मशरक थाना प्रभारी रत्नेश कुमार वर्मा पूर्वी चंपारण के बेतिया जिले के निवासी हैं। अभी वर्तमान में मशरक थाना के थानाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। मामला है कि थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि अवैध शराब की बड़ी हेर फेर होनी वाली है। जिले से आयी टीम के साथ थानाध्यक्ष मशरक मलमलिया सिवान एस एच-73 पर टोह लगाकर गश्ती दल में दारोगा अरविंद कुमार के साथ सड़क पर गश्ती पर थें।

तभी अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस को देखते हुए तेजी से भगाने लगा और गश्ती दल के बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बोलेरो में सवार थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक के साथ 200 मीटर घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास और थाना पुलिस के सहयोग से घायल थानाध्यक्ष को पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष के घायल होने की सूचना पर पीएचसी परिसर में पुलिस बल की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना पर लाया तों ट्रक अवैध देशी शराब से भरें 40 डार्म से लदा है और पीछे भूसी लदा है। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।





Recent Comments