ओपी प्रभारी व एएसआई खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर,मारपीट का लगा आरोप
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी प्रभारी और एएसआई के खिलाफ शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद पत्र दायर एक सब्जी बिक्रेता द्वारा किया गया है। दोनों पर मारपीट करने और गलत केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ओपी क्षेत्र के गोपालपुरकोठी निवासी निर्मल साह गोंड ने आवेदन में कहा है कि 25 जुलाई को प्रभारी रविंद्र पाल व एएसआई अनिल सिंह ने उसे थाने पर बुलाकर गाली गलौज दी। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। निर्मल का आरोप है कि पड़ोसी से जमीन संबंधी विवाद में थानेदार विपक्षी की मदद कर रहे हैं।और आग बबूला होकर ऐसी घटना को अंजाम दिया है।
________




Recent Comments