
विभूतिपुर के छात्र-छात्राओं ने भी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में अच्छे परिणाम लाकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर): बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में विभूतिपुर के छात्र छात्राओं ने भी जलवे बिखेरे है यहां विज्ञान और कला दोनों संकाय के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किये हैं।प्रखंड के नरहन निवासी राम कलेश राय,माता शोभा देवी का पुत्र संदीप कुमार ने आर्ट्स संकाय में 430 अंक लाकर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान पाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।संदीप आगे बीपीएससी की तैयारी कर सफलता हासिल करना चाहते हैं।

संदीप ने सफलता का श्रेय घनश्याम सर,राजेश सर को देते हैं।वहीं प्रखंड के लिटियाही निवासी गरीब किसान सुरेश कुमार व गृहिणी रेनू कुमारी का पुत्र सौरभ कुमार विज्ञान संकाय में 430 अंक लाकर अपने परिजन का मान बढ़ाया है सौरव आगे इंजीनियर बनना चाहते हैं।वही सिरसी निवासी धीरज कुमार ने विज्ञान संकाय में 421अंक लाया है जिससे सिरसी में उल्लास का माहौल है।धीरज कुमार का सपना है कि आईआईटी कॉलेज में दाखिला लेकर इंजीनियर बनना।धीरज के पिताजी अब इस दुनिया में नहीं है,धीरज अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ एवं शिक्षक को दिया है।धीरज की इस सफलता पर बधाई देते हुए फ़िज़िक्स गुरु राजीव कुमार ने कहा कि धीरज एक मेधावी छात्र हैं इस प्रकार के रिज़ल्ट से गाँव के बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी।बधाई देने वालो में मैथ जंक्शन के निदेशक तारा बाबू सिंह ने कहा कि धीरज भविष्य का एक इंजीनियर हैं।दूसरी ओर नरहन निवासी के एक प्राइवेट शिक्षक सीताराम दास गृहिणी नीलू देवी का पुत्र अमित कुमार ने विज्ञान संकाय में 417 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अमित ने बताया कि आगे वह आईआईटी करना चाहते हैं।वही देसरी निवासी कृष्ण नंदन चौरसिया का पुत्र राहुल कुमार विज्ञान संकाय में 416 अंक लाकर अपने माता पिता को गौरवान्वित किया है।राहुल के पिताजी एक छोटा सा मसाला का दुकान चलाते हैं राहुल ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग बनना चाहते हैं।वही आलमपुर कोदरिया निवासी विनोद पासवान व राजकुमारी देवी का पुत्र कृष्ण कुमार पासवान विज्ञान संकाय में लाया 416 अंक।कृष्ण कुमार पासवान ने बताया कि वह आगे इंजीनियर बनना चाहता है उनके पिताजी सिंघिया घाट में सब्जी बेचते है।राघोपुर के सुनिल को आर्ट्स संकाय में 413 मिलने से वहां के ग्रामीण में काफी उत्साह है सुनिल आगे वकील बनना चाहते हैं सुनिल अपनी सफलता का श्रेय सोहिलवावाड़ा आर्ट्स क्लास के संचालक मनीषा झा देते हैं।साथ ही विभूतिपुर नरहन निवासी गोपाल साह व गृहिणी गीता देवी का पुत्र आशीष कुमार ने विज्ञान संकाय 410 अंक लाकर अपने गांव का नाम रोशन किया है आशीष आगे पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहते हैं।वही आलमपुर कोदरिया निवासी राजकुमार राय व गृहिणी रीना देवी की पुत्री प्रियंका कुमारी ने आर्ट संकाय में लायी 400 अंक लाकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाई है।प्रियंका ने कहा कि मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षक को देती हूं मेरे पिता जी ने मजदूरी करके मुझे पढ़ाने में हमेशा सहयोग करते रहे हैं मुझे शुरू से ही इतिहास पढ़ने में बहुत बड़ी रुचि थी मैं और आगे पढ़ कर भविष्य में आईपीएस बनना चाहती हूं।वही कोदरिया निवासी सुनील कुमार सिंह व गृहिणी बबीता सिंह की पुत्री निशा कुमारी ने आर्ट्स संकाय में 392 अंक लाकर अपने परिजनों का मान को बढ़ाया है।निशा आगे यूपीएससी कंप्लीट करना चाहती है।




Recent Comments