नौतन:– छठ घाट के रास्ते को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षो मे बिबाद 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन :—  प्रखंड के पश्चिमी नौतन पंचायत के पाण्डेय टोला मे अमर बाबा छठ घाट के रास्ते को लेकर बिबाद की घटना प्रकाश मे आयी है ज्ञात हो कि पाण्डेय टोला गांव मे बृहस्पतिवार बार के दिन ललन महतो तथा भोला सहनी के बीच छठ घाट के रास्ते को लेकर बात ही बात मे बिबाद खडा हो गया देखते देखते बिबाद इस प्रकार बढ गया कि दो जाति के बीच तनाव कि स्थिति उत्पन्न हो गई जिसकी सुचना स्थानीय पुलिस को मिली पुलिस त्वरित कार्रवाई मे जूट घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा समाज सेवी पंचायत समिति सदस्य मधु सिंह मानवाधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष हृदयानंद सिंह दीनानाथ चौधरी उपमुखिया चुरामन यादव मुखिया पति प्रेम मुखिया जवाहिर मुखिया  के साथ मिलकर दोनो पक्षो को समझा बुझा कर बिबाद को शांत कराया गया । तथा दोनो पक्षो को शान्ति कायम बनाये रखने के लिए कही गयी । जाति मनोबल बढ़ाने को लेकर दोनो पक्षो से सैकड़ो लोग जमा हो गये स्थिति मार पीट की उत्पन्न हो गई थी लेकिन सही समय पर स्थानीय पुलिस तथा जनप्रतिनिधि ने मिलकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया तथा शान्ति व्यवस्था कायम किया । घटना स्थल पर चार –पाँच सौ के संख्या मे लोगो की उपस्थिति रही ।