शेव बनवाने गए युवक का शव जंगल मे पेड़ पर लटका मिला
राकेश फौजदार
भरतपुर 14 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में जिस लापता युवक को उसके परिजन ढूढते फिर रहे थे उसका शव शहर से दूर जघीना गांव में एक पेड़ से लटका मिला। भरतपुर के गोपालगढ जघीना गेट निवासी अनिल गुरुवार दोपहर को शेव बनवाने की बात कह कर घर से निकला था। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार देर रात तक भी युवक के नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन शुक्रवार सुबह जब परिजन मथुरागेट थाने पर युवक के बारे में जानकारी लेने गए तब पता चला कि थाना उद्योग नगर पुलिस को एक युवक का शव जघीना गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। परिजन जिला अस्पताल पंहुचे उन्होने युवक की शिनाख्त कर ली। थाना उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




Recent Comments