मढ़ौरा(सारण): थाना क्षेत्र के मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर सोमवार को दिनदहाड़े 26 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.मृतक की मां लीलावती देवी के बयान पर मिर्जापुर निवासी बबलू कुमार और प्रिंस कुमार समेत तीन लोगों को हत्या आरोपी बनाया गया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है. वही पुलिस इस हत्याकांड में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि मृतक की मां के लिखित आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर में पटेढ़ी बैज गांव निवासी धर्मनाथ सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार को मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी.