सीवान से ओखला दिल्ली के लिए रविवार से शुरू हुई डेली बस सर्विस
✍🏻कुमार विपेन्द्र/पचरुखी

सीवान : जिले के लोगों को अब दिल्ली की यात्रा करने के लिए पहले की तरह मसक्कत नहीं करनी होगी।सीवान से दिल्ली की सुखद यात्रा का विकल्प अब तैयार हो चुका है।अब बहुत ही कम किराए पर आप सीवान से दिल्ली तक की यात्रा कर सकते हैं।
जी हां…हम बात कर रहे हैं साहिल बस सर्विस की।सीवान से ओखला दिल्ली हेतु डेली बस सर्विस शुरू करने के लिए पचरुखी प्रखंड के माहपुर गांव में घंटों तैयारियां हुई।पूरे साज-सज्जा के बाद दुल्हन की तरह सजी बस को ललित बस स्टैंड लाया गया।जहां राजद नेत्री हिना शहाब,जदयू नेता मुर्तुजा अली कैसर,पूर्व कबिना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, जदयू नेता विश्वम्भर सिंह, राजद नेत्री लीलावती गिरी ने बस सर्विस का विधिवत उद्घाटन किया।सीवान टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक मो.मुस्तफा,फखरुद्दीन,रबडे, नसरुद्दीन और मिथलेश सिंह ने बताया कि 42 स्लीपर और 8 सीट वाली फुल्ली एसी इस बस में वाई-फाई फ्री है।बस में यात्रियों को कम्बल,तकिया,विस्तर और पानी फ्री दिया जाएगा।बस की प्रत्येक सीट का किराया 1000 रु.है।वहीं प्रति स्लीपर 1300 रु. किराया है।इस सर्विस के माध्यम से यात्री ट्रेन से भी कम समय मे दिल्ली की यात्रा पूरी कर सकेंगे।सीवान से ओखला दिल्ली की बस यात्रा करने के लिए यात्री ललित बस स्टैंड से टिकिट बुक करवा सकते हैं।”सीवान टूर एंड ट्रेवल्स” की यह सेवा प्रतिदिन दोपहर 2 :00 बजे सीवान से ओखला दिल्ली के लिए होगी।