
भेल्दी (सारण): बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सराय बख्श स्थित श्री गणपति स्टॉप लाइन होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच लड्डू बांटे गए और खुशी का इजहार किया गया।
समारोह में गड़खा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोहर कुमार राम ने अपने ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब बदलाव की बयार बहने लगी है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में राज्य को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हो गया है, जिसमें उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
इस अवसर पर संजय राय, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह, धनेश सिंह, दुर्गेश कुमार उपाध्याय, नौशाद आलम और विशेष कुमार सिंह सहित कई अन्य जनसुराज कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




Recent Comments