सिवान :नवजात का शव मिलने से सनसनी
#परवेज अख्‍तर/सिवान
बसंतपुर (सिवान) : गोरेयाकोठी मुख्यालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर एक नवजात का शव देख आसपास के लोग सन्न रह गए। देखते ही देखते यह बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर गोरेयाकोठी थाना के एएसआई राजकुमार कश्यप मौके पर पहुंच
कर नवजात के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया। मामले में बताया जाता है कि बुधवार को राजेंद्र राम नाम का एक युवक जब अपने खेत में सरसों देखने गया, वहीं एक कार्टन में नवजात शिशु का शव देखकर सन्न रह गया। इसकी खबर धीरे-धीरे जंगल में आग की तरह फैल गई।
—————–