गैंगवार के बाद फरार एक बदमाश फसा पुलिस के शिकंजे में
राकेश फौजदार
भरतपुर 14 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के सीकरी पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रत्नो व मुफ्फी गैंग के बीच हुई आपसी गैंगवार में शामिल एक फरार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी थाना नगर ब्रजेन्द्र सिंह यादव के अनुसार दाऊद मेव निवासी रायपुर सुकैती थाना सीकरी को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इस गैंगबार मे गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल रत्नों गुर्जर की बाद में दौराने इलाज मौत हो गई थी और मुफ्फी व राहुल के गोली लग जाने से बे घायल हो गये थे।




Recent Comments