डोरीगंज (सारण): सदर प्रखंड परिसर में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार के स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सभी पैक्स अध्यक्षों ने मिलकर किया, जिसकी अध्यक्षता डुमरी पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने की।समारोह में वक्ताओं ने कमलेश कुमार के कार्यकाल की जमकर सराहना की। अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों और पैक्सों के हित में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। उनका सहयोगात्मक और मिलनसार स्वभाव हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन

इस दौरान राधेकृष्ण प्रसाद, सच्चिदानंद राय, राणा प्रताप सिंह, पार्थ कुमार यादव, सुरेश कुमार सिंह, रूपेश राय, मनीष राय समेत कई पैक्स अध्यक्षों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कमलेश कुमार को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में उन्होंने सभी का आभार जताया।