
दैनिक खोज खबर/जलालपुर(सारण)।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद, जलालपुर के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के तहत गुरुवार को प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की और 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया।
शुक्रवार को पदयात्रा की शुरुआत रामपुर नूरनगर गांव से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं का दल मिश्रवलिया, माधोपुर, बंगरा, मकनपुरा, बेलकुंडा, किशनपुर, नवादा, कन्हौली, भटकेसरी, रुसी और कुमना सहित कई गांवों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों से संपर्क कर पार्टी के कार्यक्रम और आगामी आंदोलन की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकारी नीतियों में बदलाव और सरकार परिवर्तन जरूरी है, ताकि किसानों, मजदूरों और गरीब तबके के हितों की रक्षा हो सके। उन्होंने लोगों से 1 सितंबर को दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।यह पदयात्रा 6 अगस्त से जलालपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगातार जारी है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान से जोड़ा।
पदयात्रा में भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सौरभ, नागेंद्र राय, राजेश राय, नागेंद्र माझी मुखिया, पप्पू कुशवाहा, भाकपा जलालपुर अंचल परिषद के सचिव चंद्रकांत शर्मा, बद्री प्रसाद, दीपक दास, हरिकिशोर राय, सुमन राय, हरे राम साह, सुरेश यादव, रंजीत उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
पदयात्रा का समापन कुमना गांव में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर 1 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान करते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की।




Recent Comments