
पानापुर (सारण)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर में शुक्रवार को जननी संस्था के तत्वावधान एवं मोबियस फाउंडेशन की आकार द्वार परियोजना के तहत परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार गौरव की देखरेख से में किया गया. इस शिविर में कुल पांच महिलाओं ने बंध्याकरण के लिए पंजीकरण कराया जिनका सफल ऑपरेशन सर्जन सुबोध सिंह द्वारा किया गया. जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि जननी संस्था द्वारा प्रखंड स्तर पर स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि महिला बंध्याकरण कराने पर 2,000 रुपये तथा पुरुष नसबंदी कराने पर 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. वहीं महिला बंध्याकरण के लिए प्रेरक आशा या अन्य सहयोगी को 300 रुपये तथा पुरुष नसबंदी के लिए 400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है. लाभार्थियों को निःशुल्क एंबुलेंस से घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था है.




Recent Comments