
धर्मेंद्र रस्तोगी/छपरा, 05 अगस्त।
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और शिक्षा विभाग की पहल पर जिला स्कूल के सभागार में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स, यौन स्वास्थ्य और सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
लिखित और मौखिक राउंड के आधार पर हुए कड़े मुकाबले में विशेश्वर सेमिनरी स्कूल के प्रकाश कुमार और रविकांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीएनपीजी उच्च विद्यालय, बेनाउत की अन्नू कुमारी और रुखसार खातून द्वितीय तथा जिला स्कूल की श्रेया कुमारी और सुप्रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
जिला स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक अभय दास ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विशेश्वर सेमिनरी की टीम अब इस माह के अंत में पटना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान रिसोर्स पर्सन राकेश कुमार और शिवम कुमार ने क्विज का संचालन किया और बच्चों को एड्स से बचाव व स्वैच्छिक रक्तदान की महत्वपूर्ण जानकारी दी।




Recent Comments