पौधारोपण में शामिल स्कूली बच्चे

पानापुर (सारण)।प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़वा बसहिया एवं कोंध के इको क्लब के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को “एक पेड़ मां के नाम “अभियान के तहत पौधारोपण किया.इसके तहत छात्रों ने विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधिय पौधे लगाये. इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि वायुमंडल को शुद्ध करने, जलवायु को संतुलित करने एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण आवश्यक है. पेड़ पौधों का अगर संरक्षण नहीं किया गया तो पृथ्वी पर मानव अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा. जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने एवं आनेवाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण हमसबों की नैतिक जिम्मेदारी है.छात्र छात्राओं ने पौधों के नियमित देखभाल का संकल्प व्यक्त किया. पौधारोपण कार्यक्रम में खुशी कुमारी, प्रियांजलि कुमारी, पूजा कुमारी, राधा कुमारी, रोशनी कुमारी, खुशबू खातून, आस्था कुमारी, प्रीति कुमारी आदि छात्र छात्राएं शामिल थी. इस मौके पर समन्वयक रमेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह,हेमा कुमारी,शिला कुमारी, सरिता कुमारी, संजय सिंह, रितिका कुमारी, सुनीता सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी.